फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case : ईडी ने अब महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब को किया तलब, कल पेश होने को कहा

Tue, 14 Jun 2022 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने अब मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। शिवसेना नेता परब को कल 15 जून को पेश होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। उन्हें कल 15 जून को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।  जानकारी के मुताबिक, मंत्री अनिल परब को यह समन महाराष्ट्र के रत्नागिरी दापोली रिजॉर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जारी किया गया है। 
विज्ञापन


ईडी ने हाल ही में परब के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद सात जगहों पर तलाशी अभियान चला था। परब के घर पर भी तलाशी ली गई थी।  ईडी ने मामले के सिलसिले में मई में उनसे कथित रूप से जुड़े लोगों के परिसरों पर भी छापेमारी की थी।
 
क्या है पूरा मामला
यह केस रिसॉर्ट निर्माण के दौरान कोस्टल रेगुलेशन जोन से जुड़े नियमों की अनदेखी करने के संबंध में दर्ज किया गया है। मार्च में हुई छापेमारी में आयकर विभाग को कुछ कागजात मिले थे। इसके मुताबिक परब ने दापोली में 2017 में एक करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। 2019 में रजिस्टर हुई जमीन 2020 में 1.10 करोड़ रुपये में सदानंद कदम को बेच दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं अनिल परब 
57 वर्षीय परब महाराष्ट्र विधान परिषद में तीन बार शिवसेना के विधायक हैं, विधायक के ऊपरी सदन और राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री भी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें