पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक
- फोटो : सोशल मीडिया
राशन घोटाला मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक से मंगलवार को ईडी ने लगातार कई घंटों पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनसे उनकी संपत्ति के स्रोत के बारे में पूछा गया। दूसरी ओर, मंगलवार को मल्लिक के कार्यालय के कर्मचारी अमित डे को भी तलब किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात को ईडी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी ने हिरासत में लिया। मंगलवार को 'राशन-भ्रष्टाचार में पूर्व खाद्य मंत्री की भूमिका' को लेकर ईडी के अधिकारी उनसे लगातार पूछताछ की। उनसे उनकी अकूत संपत्ति के स्रोत के बारे में पूछा गया। इस बीच, मंगलवार को ईडी के बुलाने पर मंत्री के कार्यालय के कर्मचारी अमित डे भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। ईडी सूत्रों के मुताबिक, उनसे, ज्योतिप्रिय के दफ्तर में और कौन-कौन आते थे और क्या करते थे, इसके बारे में पूछताछ की गई।