फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED QR Code: अब प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर आपसे नहीं होगा फर्जीवाड़ा, जांच एजेंसी समन पर लगाएगी क्यूआर कोड

Wed, 23 Nov 2022 08:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में समन जारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पुख्ता तंत्र विकसित किया है।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में समन जारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पुख्ता तंत्र विकसित किया है। इसके तहत समन अब इलेक्ट्रॉनिक रूप से जेनरेट किए जाएंगे। इस समन पर यूनिक QR Code लगा होगा जिसे स्कैन करके प्राप्त समन की वास्तविकता और प्रामाणिकता को सत्यापित किया जा सकता है। जब स्कैन किया जाता है, तो क्यूआर कोड उन्हें ईडी के पोर्टल पर ले जाता है, जहां समन में उल्लिखित पासकोड दर्ज करके समन का विवरण देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


जालसाजों पर नकेल कसने की तैयारी
बता दें कि ईडी ने हाल ही में एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हाई प्रोफाइल व्यक्तियों और व्यवसायियों को जाली समन/नोटिस तैयार करता था और उन्हें धमकी देता था। गिरोह ने निप्पॉन पेंट्स के अध्यक्ष और निदेशक को जाली समन जारी किया, उन्हें दिल्ली ईडी कार्यालय में उपस्थित होने और पीएमएलए के तहत कार्यवाही में भाग लेने का निर्देश दिया।

फर्जीवाड़ा का संदेह होते ही कंपनी ने ईडी को दी जानकारी
कंपनी के मालिक को जैसे ही फर्जीवाड़ा का संदेह हुआ वैसे ही वह इस मामले को ईडी के संज्ञान में लाया, जिसने गिरोह से संपर्क किया और उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली आने को कहा। कुछ हिचकिचाहट के बाद, गिरोह के सदस्य मान गए और ईडी और दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उन्हें किंगपिन अखिलेश मिश्रा सहित गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दर्शन हरीश जोशी भी मुंबई से हैं और देवेंद्र दुबे भारत सरकार के स्टीकर वाली कार में ईडी अधिकारी बनकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें