मुंबई के कारोबारी हसन अली पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ईडी ने हसन अली के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का नया केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही ईडी ने हसन अली के एक साथी के ठिकाने पर छापेमारी कर 6 करोड़ रुपये के हीरे, 3 लाख रुपये विदेशी करेंसी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए हैं।
ED recovered diamond worth ₹6 Cr, ₹3 lakhs (approx) in foreign currency &property documents during raid at residence of an aide of Hasan Ali
— ANI (@ANI) August 12, 2017
Enforcement Directorate files fresh money laundering case against Stud farm owner Hasan Ali.
— ANI (@ANI) August 12, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के कारोबारी हसन अली के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। हसन अली पर टैक्स चोरी और हवाला मामले के आरोप भी हैं। 2007 में पहली बार उनका नाम चर्चा में आया था। हसन पुणे के नामी घोड़ा कारोबारी भी हैं।
पढ़ें: काला धन मामलाः हसन अली के ठिकानो में ईडी का छापा
बता दें कि कुख्यात घोड़ा कारोबारी के रूप में पहचाने जाने वाला हसन अली इन दिनों कर चोरी और काले धन की धांधली के चलते विवादों में है। सूत्रों के मुताबिक ईडी का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग में घिरे हसन अली ने 2001 से 2008 यानि महज सात साल में करीब 1 लाख करोड़ की काली कमाई जमा कर ली।
पढ़ें: फर्जी पासपोर्ट मामले में हसन अली गिरफ्तार
बताया जाता है कि उसने वर्जिनिया आईलैंड में अपनी काली कमाई को छुपाया है। हसन अली के खिलाफ साल 2011 में भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था और तब से ही वो ईडी के रडार पर है। इस आरोप में हसन अली जेल की हवा भी खा चुका है और वो पिछले साल अगस्त में जमानत पर जेल से बाहर आया था। हसन अली फिलहाल अपने मुंबई और पुणे के घर में रह रहा है।