फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर जमीन घोटाले में ईडी ने दायर की पूरक चार्जशीट, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं आरोपी

Mon, 08 Jun 2020 03:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ED - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को बताया कि उसने हरियाणा के मानेसर में सरकारी अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत से जमीन कब्जाने से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरा पूरक आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसमें आरोपी की 108.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अपराध का ब्योरा है। यह आरोपपत्र पंचकूला में विशेष ईडी अदालत के समक्ष दायर किया गया है, जिसमें 13 आरोपियों के नाम हैं। ईडी ने एक बयान में कहा है कि उसने निजी बिल्डरों, एबीडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्च लिमिटेड के अतुल बंसल, उनकी पत्नी सोना बंसल, महामाया एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिकांत चौरसिया, दिलीप ललवाणी, वरिंदर उप्पल, विजय उप्पल, विनय उप्पल, रविंदर तनेजा, टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, विस्डम रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड और एबी रेपकांस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है।

दरअसल कई किसानों और जमीन के मालिकों ने आरोप लगाया है कि जमीन अधिग्रहण मामले में उनके साथ 1,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा आरोपी हैं। ईडी ने कथित जमीन घोटाले में हरियाणा पुलिस की एफआईआर के आधार पर सितंबर, 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें