फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: प्रवर्तन निदेशालय ने केटीआर के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, फॉर्मूला-ई रेस से जुड़ा मामला

Fri, 20 Dec 2024 09:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ED: ईडी ने आज बीआरएस नेता केटी रामा राव के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया। यह मामला हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस के लिए किए गए भुगतान से जुड़ा हुआ है। हालांकि, रामा राव ने इन आरोपों को खारिज किया है। 
विज्ञापन
केटी रामा राव, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटी रामा राव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया। यह हैदराबाद में फरवरी 2023 में आयोजित फॉर्मूल-ई रेस के दौरान किए गए कथित भुगतान में अनियमितताओं से जुड़ा मामला है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। तेलंगाना पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। सूत्रों ने कहा, ईडी के मामले में वहीं लोग हैं, जिनका नाम एसीबी की प्राथमिकी में भी दर्ज किए गए हैं। 

क्या है मामला
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बेटे केटी रामा राव (केटीआर) आरोपी संख्या-1 के रूप में नामित किया गया गया है। इसके अलावा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद कुमार को आरोपी संख्या-2 और सेवानिवृत्त अधिकारी बीएलएन रेड्डी को आरोपी संख्या-3 के रूप में नामित किया गया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मामला करीब 55 करोड़ रुपये केभुगतान से जुड़ा है, जिसमें से कुछ भुगतान बिना अनुमोदन (अप्रूवल) विदेशी मुद्रा में किए गए थे और यह भुगतान फॉर्मूल-ई रेस के आयोजन के लिए किया गया था।
विज्ञापन


केटीआर ने मामले पर क्या कहा
केटी रामा राव ने इस मामले किसी भी गलत काम करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, इसमें भ्रष्टाचार कहां है? हमने 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और फॉर्मूला-ई ने इस भुगतान को स्वीकार किया है।उन्होंने आगे कहा, यह एक साधारण खाता है। एसीबी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने कहा, हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है और वाहां से पैंसे ट्रांसफर किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें