फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाला: यस बैंक ऋण घोटाले में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

Fri, 02 Apr 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • आरोपपत्र में 400 करोड़ की हेराफेरी में ओंकार ग्रुप के प्रमोटरों के नाम
विज्ञापन
yes bank - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक में 400 करोड़ के ऋण घोटाले मामले में मुंबई स्थित रियल्टी ग्रुप ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मुंबई स्थित विशेष अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून सहित विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई है।

आरोपपत्र में ओंकार रियल्टर्स के चेयरमैन कमल किशोर गुप्ता, प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा, अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी और उनकी कंपनी वाइकिंग ग्रुप के नाम शामिल हैं।

ईडी ने इससे पहले ओंकार ग्रुप के प्रवर्तकों के ठिकानों पर छापा मारा था और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। औरंगाबाद पुलिस की एफआईआर के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें