प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले आरोपपत्र दाखिल किया है। इनके खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक इनके खिलाफ मंगलवार को आरोपपत्र दाखिल किया गया। इस पर अब कोर्ट को संज्ञान लेना है। ईडी ने दीपक कोचर को इसी साल सितंबर में गिरफ्तार किया है।
ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर तीनों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया था। कोचर पर धूत की कंपनी को गलत तरीके से 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने का आरोप है।