फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने दीपक तलवार के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

Sat, 30 Mar 2019 04:04 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपक तलवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग (धनशोधन) के एक मामले में कथित लॉबिस्ट दीपक तलवार और उनके बेटे आदित्य तलवार के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया।

विज्ञापन


आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान से कहा कि तलवार ने वार्ता में कथित रूप से बिचौलिए की तरह काम करते हुए विदेशी निजी विमानन कंपनियों के पक्ष में माहौल बनाया जिससे राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया को नुकसान हुआ था। तलवार को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

अदालत इस आरोपपत्र पर 15 अप्रैल को विचार करेगी। ईडी के विशेष सरकारी वकील डी. पी. सिंह और नीतेश राणा ने अदालत को बताया कि जांच जारी है और बाद में एक पूरक आरोपपत्र दायर किया जायेगा।
विज्ञापन


ईडी ने इससे पहले निचली अदालत से कहा था कि नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और एअर इंडिया के उन अधिकारियों के नाम जानने के लिये तलवार से पूछताछ जरूरी है, जिन्होंने कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरेबिया सहित विदेशी विमानों का पक्ष लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें