फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अवैध बांग्लादेशियों को 250 पासपोर्ट दिलाने वाला गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 05:59 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

illegal Passport Racket: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के इंदुभूषण हाल्दर को गिरफ्तार कर अवैध पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिस पर पाकिस्तानी एजेंट की मदद से अवैध बांग्लादेशियों को करीब 250 पासपोर्ट दिलाने का आरोप है
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के इंदुभूषण हाल्दर को गिरफ्तार कर अवैध पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश किया है। हाल्दर उर्फ दुलाल पर पाकिस्तानी एजेंट की मदद से अवैध बांग्लादेशियों को करीब 250 पासपोर्ट दिलाने का आरोप है। ईडी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हाल्दर को 13 अक्तूबर को कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि हाल्दर भारत-बांग्लादेश सीमा पर नादिया जिले के चकदह गांव का रहने वाला है। इस मामले का मुख्य आरोपी एक पाकिस्तानी एजेंट है, जिसका नाम आजाद हुसैन उर्फ आजाद मलिक या अहमद हुसैन आजाद है। ईडी ने हुसैन को अप्रैल में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में है। आजाद हुसैन के खिलाफ जून में ही आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।

बयान में कहा गया है कि आजाद हुसैन भारत में आजाद मलिक की नकली पहचान के साथ रह रहा था। वह बांग्लादेश से भारत आने वाले घुसपैठियों को पैसे लेकर भारतीय पहचान के दस्तावेज मुहैया कराने में लिप्त पाया गया था। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, हुसैन भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले बांग्लादेशियों को हाल्दर के पास भेजता था। एजेंसी ने कहा कि हाल्दर उर्फ दुलाल ने बांग्लादेशियों को भारतीय पासपोर्ट दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। एजेंसी
विज्ञापन


हाल्दर पर 250 पासपोर्ट दिलवाने का आरोप
जांच एजेंसी ने बताया कि इंदुभूषण हाल्दर ने पासपोर्ट के लिए जाली दस्तावेज बनवाकर जुर्म की आय अर्जित की। हाल्दर पर करीब 250 मामलों में ऐसे जाली दस्तावेज मुहैया कराने का आरोप है। कोलकाता की विशेष अदालत और कलकत्ता हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें