फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को झटका, ईडी हांगकांग से वापस लाई 1350 करोड़ के हीरे-जवाहरात

Wed, 10 Jun 2020 06:33 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
भगौड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ईडी बुधवार को हांगकांग से हीरे, मोती और जवाहरात वापस लाई है, जिसकी कीमत करीब 1350 करोड़ रुपये है। ये हीरे-जवाहरात नीरव और चोकसी की फर्म से जुड़े हैं।
विज्ञापन


ये बेशकीमती ज्वैलरी हांगकांग की एक कंपनी के गोदाम में रखी हुई थी। इनमें पोलिश किए हुए हीरे, मोती, चांदी के गहने आदि शामिल हैं। इस सामान को मुंबई वापस लाया गया है। इसका वजन करीब 2340 किलोग्राम है।  
 

इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई की विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने नीरव की सभी संपत्तियों को 'आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून' के तहत जब्त करने का आदेश दे दिया था। पीएमएलए कोर्ट के नीरव की सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश के बाद उसकी सभी संपत्तियां अब भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आ गई। 
विज्ञापन


ईडी पहले भी मोदी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है। इसी साल मार्च में हुई उसकी संपत्तियों की नीलामी से 51 करोड़ रुपये मिले थे। बता दें कि नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर के कर्ज की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है। वह लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें