प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) गुरुवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके भाई के खिलाफ कोलकाता में मवेशी तस्करी मामले में कार्रवाई की। ईडी ने बताया कि उसने मवेशी तस्करी मामले में धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा और उनके भाई विकास मिश्रा की अचल संपत्तियां जब्त की हैं।