केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत 1.85 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा ईडी ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट भी संलग्न किए हैं।
केरल सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर की जमानत याचिका पर पिछले हफ्ते उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने शिवशंकर की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में कहा कि शिवशंकर की गतिविधियां पीएमएलए के तहत जानकारी छुपाने के तहत आती हैं। ईडी ने कहा कि सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश ने शुरू में शिवशंकर के नाम जिक्र नहीं किया क्योंकि वह प्रभावशाली था।