कालेधन के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के सौदागर की करोड़ों की संपत्ति जब्त
- फोटो : OUTLOOK
प्रवर्तन निदेशालय ने कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहली बार सपंत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है। ईडी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हथियारों के सौदागर संजय भंडारी की 21 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
ऐसा पहली बार हुआ है, जब कालेधन को लेकर चल रहे मामले में ईडी ने किसी की संपत्ति को जब्त किया हो। संजय मौजूदा समय में देश से फरार है और बिना पासपोर्ट के ही नेपाल के रास्ते उसके लंदन भागने का अनुमान लगाया जाता रहा है।
संजय के ग्रेटर कैलाश के घर पर छापे के दौरान बेहद संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए थे। इन दस्तावेजों में सबसे अहम रक्षा मंत्रालय की गोपनीय मीटिंग्स से जुड़े कागजात थे। छापेमारी में टीम को भविष्य के रक्षा सौदों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों के भी दस्तावेज बरामद हुए थे।
ED attaches assets worth Rs 21 Cr of Sanjay Bhandari, first attachment in black money (undisclosed foreign income & assets) case.
— ANI (@ANI_news) June 1, 2017
गौरतलब है कि संजय भंडारी हथियारों के सौदों के मामलों में बड़ा नाम है। कभी उसकी लुटियंस जोन में हथियारों के सौदों के मामलों में तूती बोला करती थी। पर नई सरकार आने के बाद उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। पिछले साल 17 अक्टूबर को आर्म्स डीलर संजय भंडारी के खिलाफ ऑफिसियल सिक्रेट एक्ट के तहत दिल्ली में केस दर्ज हुआ था।