फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला : ईडी ने किया चोकसी की थाईलैंड स्थित फैक्ट्री को अटैच

Fri, 04 Jan 2019 08:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को कहा कि उसने थाईलैंड में स्थित गीतांजलि समूह की 13 करोड़ रुपये की कीमत की एक फैक्ट्री को कुर्क कर लिया है। भगोड़ा मेहुल चोकसी गितांजलि समूह का मालिक है। एजेंसी ने कहा कि उसने मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड के स्वामित्व वाली फैक्ट्री की कुर्की के लिए एक अस्थाई आदेश जारी किया है। यह गीताजंलि समूह की एक कंपनी है। 

विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि पीएमएलए के तहत जांच से पता चला कि एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड 92.3 करोड़ रुपये तक के उन गारंटी पत्रों (एलओयू) का लाभार्थी था जो पंजाब नेशनल बैंक की ओर से फर्जी एवं अनधिकृत तरीके से जारी किए गए थे। इसमें बताया गया कि संपत्ति की कीमत 13.14 करोड़ रुपये है। ईडी ने कहा कि इस कुर्की के साथ पीएनबी घोटाले में करीब 4,765 करोड़ रुपये तक की कुर्की/जब्ती हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें