फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मल्टी-लेवल मार्केटिंग के नाम पर घोटाला करने वाले दो लोगों को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज गिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला जमाकर्ताओं के धन में से 1500 रुपये के कथित हेरफेर से जुड़ा है। ईडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सीए अंजार और अभिलाष थॉमस है। दोनों बेंगलुरु के रहने वाले हैं और इंडसविला मल्टी लेवल मार्केटिंग पिरामिड स्कीम के सह संस्थापक और मालिक हैं। 

विज्ञापन


दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। विशेष अदालत ने दोनों को 30 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। इस मामले में ईडी ने साइबराबाद पुलिस की इस कंपनी के किलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर पीएमएलए मामला दर्ज किया था।

ईडी का आरोप है कि कंपनी अवैध पिरामिड रूपी ढांचे के साथ मल्टी लेवल मार्केटिंग घोटाले में भी शामिल है और खुद को प्रत्यक्ष बिक्री कारोबार की तरह पेश कर काम कर रही है। इसने अपनी घोटाले वाली योजना को वैध कारोबार के रूप में दिखाने के लिए कुछ उत्पाद पेश किए जो पूरी तरह बेकार थे। ईडी के बयान के अनुसान दोनों ने समूह में सहायक कंपनियां बनाईं और इनके जरिए हेरफेर को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एनएससीएन-आईएम के 3 सदस्यों की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित जबरन वसूली के आरोपों से जुड़े नगा विद्रोही समूह एनएससीएन-आईएम के तीन सदस्यों की 7.65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां एलेमला जमीर उर्फ मैरी शिमरंग उर्फ अतुल तोंगर, पीएच शिमरंग उर्फ जेम्स जमीर और मासासोसांग एओ और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) के कुछ अन्य सदस्यों की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें