अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ईडी ने पीएमएलए के तहत दुबई मैट्रिक्स होल्डिंग्स की निदेशक शिवानी सक्सेना को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि अगस्ता वेस्टलैंड केस की जांच सीबीआई पहले से ही कर रही है।
ED arrests Shivani Saxena, Director Matrix Holdings Dubai, under PMLA in Agusta Westland Helicopter Scam.
— ANI (@ANI_news) 17 July 2017
गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला तब सुर्खियों में आया था जब इटली के एयरोस्पेस और डिफेंस निर्माण से जुड़ी कंपनी फिनमेक्कनिका के पूर्व मुखिया ओरसी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ओरसी पर भारत सरकार से वीवीआईपी हैलीकॉप्टरों का सौदा हासिल करने के लिए कथित तौर पर 362 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगा।
इसमें कई भारतीय राजनेताओं एवं सैन्य अधिकारियों पर आगस्तावेस्टलैण्ड से मोटी घूस लेने का आरोप है।दरअसल, मार्च, 2012 में भारत सरकार ने 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर दिए। यह डील करीब 3600 करोड़ रुपये में तय हुई। घोटाले में पूर्व एयरचीफ एसपी त्यागी सहित 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।