फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला: धनशोधन मामले में ईडी ने रतुल पुरी को गिरफ्तार किया

Wed, 04 Sep 2019 07:57 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुरी कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित एक अन्य धनशोधन मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। पुरी को उनके खिलाफ जारी पेशी वारंट पर दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन


ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत ने पुरी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और कहा कि वह वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में हिरासत में पूछताछ करने की जांच एजेंसी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी।

इससे पहले पुरी ने मामले में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक आवेदन दिया था। धनशोधन मामला इटली के फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के बाद दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें