प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई से जूम डेवलपर्स के डायरेक्टर विजय चौधरी को गिरफ्तार किया है। उस पर बैंक सहित कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उस पर 2650 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड है। ईडी ने प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की जांच कर रहा है।
ED arrests owner of Zoom Developers Vijay Choudhary under PMLA, for involvement in a scam of forgery with a bank, with amount up to ₹2650 cr pic.twitter.com/iluFkKcXbf
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
विजय चौधरी ने देश के 25 बैंकों के साथ 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। ईडी ने सीबीआई की एक FIR के आधार पर PMLA के तहत चौधरी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। ईडी इस मामले में जुलाई 2015 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में चौधरी की 1280 एकड़ जमीन पहले ही जब्त कर चुकी है।