फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: शराब परिवहन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री केएन नागेश्वर राव गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 10:14 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, हैदराबाद।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव - फोटो : एक्स
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब परिवहन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ईडी ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। नागेश्वर राव पिछली वाईएसआरसीपी सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।
विज्ञापन


इस मामले में ईडी ने जून में उनके बेटे करुमुरी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया था। इससे पहले एजेंसी ने पिता-पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के मुताबिक, राज्य में शराब के परिवहन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के जरिए सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। इन आरोपों की जांच के लिए ईडी ने मई में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

एजेंसी इस मामले में राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक डोंथीरेड्डी वासुदेव रेड्डी और मामले के मुख्य आरोपी कासिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें