प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला गतिविधियों में लिप्त रहने वाले और भारी मात्रा में भारी मात्रा में नकदी के लेनदेन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने बुधवार को बताया कि उसने राजकुमार गोयनका और पंकज अग्रवार को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
ईडी के अनुसार दोनों को हवाला के लिए बैंकिंग माध्यमों का दुरुपयोग करने और नोटबंदी के बाद बड़ी मात्रा में नकदी के लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने बताया कि दोनों ने बेईमानी से बैंकों के कर्मचारियों के फोटो और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई बैंक खाते खोले थे।