फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrasekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को ईडी ने किया गिरफ्तार, नौ दिन की हिरासत में भेजा गया

Thu, 16 Feb 2023 06:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिकायतकर्ता के अनुसार, चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर जपना सिंह को बुलाया था और उनसे पैसे वसूले थे।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय ने एक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से 3.5 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर जपना सिंह को बुलाया था और उनसे पैसे वसूले थे।

विज्ञापन


इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने  सुकेश चंद्रशेखर को नौ दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने सुकेश की रिमांड मांगते हुए दलील दी कि अभियुक्त जानबूझकर सबूतों को छुपा रहा है और इस प्रकार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ईडी ने अदालत में कहा कि मामले की सही तरीके से जांच के लिए आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की हिरासत जरूरी है।

पति की जमानत के लिए जपना ने दिए थे पैसे
शिकायत में दावा किया गया है कि जपना सिंह ने 3.5 करोड़ रुपये की रकम अपने पति मालविंदर सिंह को जमानत दिलवाने के लिए दी थी। दरअसल, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में कथित हेराफेरी से जुड़े मामले में मालविंदर जेल में हैं। इससे पहले चंद्रशेखर ने मालविंदर के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से भी ठगी की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


2022 में हुई थी गिरफ्तारी 
चंद्रशेखर और उसकी अभिनेता पत्नी लीना मारिया पॉल को को दिल्ली पुलिस ने सितंबर 2022 में धोखाधड़ी और 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही समेत कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें