शिवकुमार की गिरफ्तारी होते ही तमाम वरिष्ठ नेताओं सहित पूरी कांग्रेस उनके समर्थन में आ गई। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, देश बेरोजगारी और मंदी से जूझ रहा है। इनसे ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे और बदले की भावना से प्रेरित मुकदमे लादे जा रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। कर्नाटक कांग्रेस ने बुधवार को राज्य में बंद का आह्वान किया है।
उधर पूरी कांग्रेस पार्टी उनके बचाव में उतर आई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, देश बेरोजगारी और मंदी से जूझ रहा है। इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए आए दिन कांग्रेस नेताओं पर झूठे और बदले की भावना से प्रेरित मुकदमे बनाए जा रहे हैं। शिवकुमार की गिरफ्तारी भी बदले की कार्रवाई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा है कि बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।
‘चाहे लाखों नारे लगाए जाएं, यह डीके किसी से डरने वाला नहीं है। मैं अकेला आया हूं और अकेला ही जाऊंगा...’ एक बार कुछ ऐसा ही परिचय दिया था डीके शिवकुमार ने। वह संगठन में जितने कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं, उतने ही दिल्ली में बैठे शीर्ष नेतृत्व से। फंड और फेवर जुटाने के साथ ही उन्हें कांग्रेस की रैलियों को हिट कराने का जिम्मा सौंपा जाता रहा है। हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक 57 वर्षीय शिवकुमार चुनावी प्रबंधन के चाणक्य माने जाते हैं।
पिछले साल नवंबर में कर्नाटक में हुए तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में विपक्ष का गढ़ रही वेल्लारी लोकसभा और रामनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाकर उन्होंने पार्टी का हौसला मजबूत किया था। अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा था कि 2017 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के रिजार्ट में गुजरात कांग्रेस विधायकों को ठहराने में अहम भूमिका निभाने के कारण आयकर ने मेरे यहां छापेमारी की। डीके कांग्रेस-जेडीएस सरकार में उथल-पुथल के दौरान काफी सक्रिय रहे और बागी विधायकों को मनाने मुंबई तक गए थे। उनके राजनीतिक कौशल का लोहा विपक्षी नेता भी मानते हैं।