पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला और मवेशियों की तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को छह दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। विनय मिश्रा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।
बता दें कि इससे पहले बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में भी शनिवार को तृणमूल विजय मिश्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। वहीं कुछ दिन पहले विनय मिश्रा के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
कई अन्य अधिकारी भी रडार पर
सीबीआई ने 18 फरवरी को इस मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट और छह अन्य के खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त रहने को लेकर चार्जशीट दाखिल किया था।