फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 03:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजराती व अंग्रेजी अखबार के सर्कुलेशन आंकड़ों में हेराफेरी से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सूरत के भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को बताया, संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पीवीएस सरमा को धोखाधड़ी व जालसाजी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद कोर्ट ने उसे दो दिसंबर तक ईडी हिरासत में भेज दिया।


ईडी अधिकारियों के मुताबिक, आयकर विभाग ने सरमा, उनकी मीडिया कंपनी और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने केस दर्ज किया। संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजराती और अंग्रेजी में ‘सत्यम टाइम्स’ मुद्रित और प्रकाशित करती है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कंपनी ने अंग्रेजी अखबार का सर्कुलेशन 6000 से 6300, जबकि गुजराती का 23,500 दिखाया था, जबकि वास्तविक सर्कुलेशन क्रमश: 290 और 300 से 600 था। डीएवीपी से विज्ञापन हासिल करने के लिए इन आंकड़ों में हेराफेरी की गई थी।

सरमा ने मीडिया कंपनी के जरिये हेराफेरी कर सरकार व निजी विज्ञापन कंपनियों से 2.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इसके लिए फर्जी कच्चा माल, फर्जी कंपनियों के बिल और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। आयकर विभाग ने अक्तूबर में सरमा के खिलाफ कर चोरी का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें