फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहा नोटबंदी का फैसला'

Sun, 11 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने नोट बंदी के फैसले को मोदी सरकार की सबसे बड़ी भूल करार दिया है। उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ कारगर युद्घ संबंधी सरकार के दावे के ठीक उलट यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ युद्घ साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से देश में कालाधन उद्योग पर तो कई प्रभाव नहीं पड़ा, मगर आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। करात ने आरोप लगाया कि सरकार ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया।

पूर्व महासचिव ने कहा कि इस फैसले से पूरे देश के प्रभावित होने की जानकारी होने के बावजूद हालात से निपटने केलिए ठोस तैयारी नहीं की गई। यही कारण है कि नोट बंदी की घोषणा वाले दिन एक हफ्ते में सबकुछ ठीक हो जाने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री ने 50 दिन का समय मांगा। अब तो वह इससे भी आगे परेशानी जारी रहने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करात ने कहा कि इस फैसले से काला धन रखने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा, मगर आम आदमी की परेशानी बढ़ गई। फैसला अर्थव्यवस्था के खिलाफ युद्घ साबित होने के कगार पर है। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 500 और 1000 रुपये के नोट जो कि कुल नोट का करीब 80 फीसद है, के अचानक वापस लेने का प्रभाव किसी न किसी रूप में पूरे देश पर पड़ेगा?

जाहिर तौर पर फैसला लेने से पहले ऐसा लगता है कि सरकार ने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया। अगर किया होता तो इस फैसले से पहले व्यापक तैयारी की गई होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें