फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2023: महाराष्ट्र की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख में बदलाव; त्रिपुरा में निर्वाचन अधिकारी पर गिरी गाज

Wed, 25 Jan 2023 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में उपचुनावों का एलान किया था। इसके मुताबिक, मतदान 27 फरवरी और मतगणना दो मार्च को होनी थी। हालांकि, अब आयोग ने महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया है। राज्य की चिंचवाड़ औरकस्बा पेठ विधानसभा सीट पर अब 26 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे पहले निर्धारित तिथि पर ही आएंगे।

विज्ञापन


क्यों किया यह फैसला?
दरअसल, पुणे के जिला निर्वाचन अधिकारी ने 27 फरवरी को 12वीं कक्षा की एचएससी और स्नातक डिग्री परीक्षा के बारे में चुनाव आयोग को बताया। ऐसे में विभिन्न मतदान केंद्रों पर परीक्षा और मतदान की तारीख टकरा रही थीं।

निर्वाचन अधिकारी निलंबित 
त्रिपुरा में प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक निर्वाचन अधिकारी को निलंबित किया गया है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग और बैनर हटाने की मुहिम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ की गई। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से उन निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, जिन्होंने राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों वाले बैनर और होर्डिंग्स को हटाने के बजाय उन्हें विरूपित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मेघालय के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की 
कांग्रेस ने बुधवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सुतंगा सायपुंग विधानसभा सीट से विंसेट पाला को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके अतिरिक्त रलियांग से रिचर्ड लिंगदोह, पूर्वी शिलांग से मैनुअल बैडवार, उत्तरी शिलांग से एंटोनियस लिंगदोह और कई अन्य नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

 



CPI(M) ने जारी की त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची
CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें