फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dampa Assembly Bypoll: मिजोरम सीएम लालदुहोमा को EC ने लगाई फटकार, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला; पढ़ें

Mon, 10 Nov 2025 03:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

Dampa Assembly Bypoll: चुनाव आयोग ने सीएम के बयान की निंदा करते हुए जेडपीएम अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक करें। बता दें कि डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
मिजोरम के सीएम को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। यह कार्रवाई डम्पा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार के दौरान दिए गए उनके बयानों को लेकर की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली रिपोर्ट और सत्तारूढ़ जोरोम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी अध्यक्ष लललियानसावता के स्पष्टीकरण की समीक्षा करने के बाद पाया कि पार्टी का जवाब अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: बीआरएस विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला, स्पीकर के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सीएम लालदुहोमा का बयान निंदनीय- ECI
आयोग ने शनिवार को मिजोरम के सीईओ को भेजे पत्र में कहा, 'मुख्यमंत्री लालदुहोमा की तरफ से दिया गया बयान निंदनीय है।' चुनाव आयोग ने जेडपीएम अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्टार प्रचारक को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे चुनाव में समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बिगड़े या मतदाताओं के मन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर संदेह पैदा हो। आयोग ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, को अपने वक्तव्यों में सावधानी और संयम बरतना चाहिए।
विज्ञापन


मिजो नेशनल फ्रंट ने सीएम के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्यमंत्री ने 21 अक्तूबर को वेस्ट फायलेंग गांव में जेडपीएम के प्रचार अभियान की शुरुआत के दौरान घोषणा की कि 770 करोड़ रुपये की लागत से रेइक गांव में बांध बनाकर 15 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम के सलाहकार पर विपक्ष का आरोप
एमएनएफ ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक डॉ. लॉरेन लालपेकलियाना चिनजाह ने 17 अक्तूबर को पर्वतुई और फूलपुई वेस्ट गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाकर बड़ी मात्रा में दवाएं बांटीं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके अलावा, एमएनएफ की कानूनी समिति ने गुरुवार को एक और शिकायत दायर की, जिसमें लालदुहोमा पर भड़काऊ भाषण देने, सामुदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने और अपने पद का दुरुपयोग कर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengaluru: बंगलूरू जेल के वीडियो सामने आने पर गरमाई कर्नाटक की राजनीति, भाजपा ने सीएम आवास का किया घेराव

डम्पा में 11 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ललरोजामा ने बताया कि जेडपीएम से नई शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह मामला आयोग के पास विश्लेषण रिपोर्ट के साथ भेजा जाएगा। डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें