फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों में देरी पर चुनाव आयुक्त ने दी सफाई, बताई असली वजह

Mon, 23 Oct 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
अचल कुमार जोती
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एकसाथ तारीख की घोषणा न करने पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने आयोग की ओर से पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का फैसला कई परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद किया गया है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमााचल प्रदेश के चुनाव आयोग ने केंद्रीय आयोग से राज्य में जल्द चुनाव संपन्न कराने की मांग की थी। 

जोती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रशासन ने भी कहा था राज्य में कई क्षेत्र ऐसे है जहां दिसंबर के दौरान ठंड बढ़ जाती है और बर्फबारी भी होती है। ऐसे में चुनाव कराने में प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये हिल स्टेशन किन्नोर और चंबा जैसे इलाके हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि गुजरात चुनाव की तारीखों में देरी का कारण एक यह भी है कि हिमाचल में आने वाले नतीजों का प्रभाव वहां न पड़े। जोती ने कहा कि एक कारण यह भी है कि दोनों राज्य कई मायनों में अलग है और उन्हीं राज्यों के चुनाव साथ-साथ कराए जाते हैं, जो कहीं-न-कहीं एक-दूसरे से जुड़े हुए होते हैं।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि इसका अक्सर ध्यान रखा जाता है कि एक राज्य का वोटिंग पैटर्न दूसरे राज्य के वोटिंग पैटर्न को प्रभावित न करे, इसलिए हिमाचल में काउंटिंग पीरियड 18 दिसंबर को रखा गया है।  गुजरात चुनाव की तारीखों में देरी का चुनाव आयुक्त ने एक और कारण गुजरात में आई बाढ़ को भी बताया। उन्होंने कहा कि करीब 200 लोगों की जान लेने वाली बाढ़ से आए क्षति की पूर्ती में गुजरात का अधिकतर प्रशासन लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए वहीं सरकारी अधिकारी काम में जुटेंगे जो इस समय बाढ़ इलाकों के सुधार में कार्यरत हैं। अगर उन्हें चुनाव की तैयारियों में बुलाया जाएगा, तो इस बाढ़ इलाकों के सुधार में देरी आ सकती है। इसलिए जब आचार संहिता लागू होगी, तो सभी सरकारी अधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें