फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM हैकिंग पर आज जवाब देगा चुनाव आयोग, वीवीपैट पर होगा दो घंटे का LIVE डेमो

Sat, 20 May 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
evm mashine
विज्ञापन
चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों का शनिवार को जवाब देगा। इस क्रम में आयोग विज्ञान भवन में ईवीएम-वीवीपैट पर दो घंटे का लाइव डेमो देगा। इसके बाद आयोजित होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में आयोग ईवीएम को हैक करने की चुनौती देने के लिए तारीख का भी ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी, बसपा सहित कई दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर डेमो के जरिए ईवीएम को हैक करने का दावा किया था।

हालांकि इससे पहले चुनाव आयोग ने कई बार दावा किया है कि ईवीएम के कंप्यूटर या इंटरनेट से नहीं जुड़े होने के कारण इसे हैक करना संभव नहीं है।

आयोग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को आयोग ईवीएम-वीवीपैट के लाइव डेमो के जरिए यह बताने की कोशिश करेगा कि इसे हैक करना संभव नहीं है। दो घंटे के डेमो के बाद आयोग प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगा। माना जा रहा है कि इस कांफ्रेंस में आयोग हैक करने की चुनौती देने के लिए तारीख भी तय करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद आयोग ने अगले लोकसभा चुनाव में नए ईवीएम के इस्तेमाल के साथ ही हर बूथ पर वीवीपैट को अनिवार्य रूप से लागू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें