फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाधन सफेद करने वाली राजनीतिक पार्टियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Dec 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग जल्द ही आयकर विभाग को ऐसी पार्टियों की सूची सौंपने जा रहा है, जो सिर्फ कागजों में में हैं और लोगों के कालेधन को सफेद करने में जुटी हैं। आयोग का मानना है कि देशभर में ऐसी 200 से अधिक पार्टियां हैं, जिन्होंने 2005 के बाद से चुनाव लड़ा ही नहीं। आयोग चाहता है कि ब्लैक मनी को व्हाइट करने में लगी ऐसी ऐसी पार्टियों के खिलाफ जो कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ऐसी पार्टियों को जो लंबे समय से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने संबंधी प्रस्ताव कानून मंत्रालय में लंबित है। हालांकि, चुनाव आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत ऐसी पार्टियों की मान्यता रद्द करने का अधिकार है। 

देशभर में 1780 राजनीतिक पार्टियां पंजीकृत हैं, लेकिन वे मान्यताप्राप्त नहीं हैं। इसके अलावा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, टीएमसी, सीपीआई, सीएमआई-एम और एनसीपी सात राष्ट्रीय दल और 58 राज्य स्तरीय पार्टियां हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें