फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

Sun, 06 Jul 2025 02:26 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का स्वागत किया। उन्होंने ममता सरकार पर राज्य में अवैध लोगों को सूची में शामिल करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल शासित बंगाल में भी ऐसी प्रक्रिया होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने बिहार में इस कवायद के तहत अयोग्य नामों को हटाने और सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से एसआईआर शुरू किया है, ताकि विधानसभा चुनावों में सभी पात्र नागरिक मतदान कर सकें।

विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने कहा, यह एक अच्छा कदम है और इससे पारदर्शिता आएगी। जिन अवैध प्रवासियों ने देश की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है, उन्हें चिन्हित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जिन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्रों के जरिये खुद का नाम मतदाता सूची में शामिल कराये हैं, उनके नामों को सूची से हटाया जाना चाहिए। 

शुभेंदु अधिकारी पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों ने बंगाल में खुद को मतदाता सूची में दर्ज करा लिया है और उन्होंने इनकी पहचान कर नाम हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, बंगाल में भी विशेष गहन पुनरीक्षण होना चाहिए। रोहिंग्या जैसे लोग, जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र के जरिए खुद को पंजीकृत करा लिया है, उन्हें भी पहचाना जाना चाहिए।  अधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि भारत के मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों के ही नाम होने चाहिए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने रिटायर होने के बाद खाली नहीं किया बंगला, अब SC ने केंद्र को लिखा पत्र

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के 7.96 करोड़ मतदाताओं में से करीब 87 प्रतिशत को विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्ध-भरे हुए एनुमरेशन फॉर्म दिए जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया की पार्टियां इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का विरोध कर रही हैं। यह प्रक्रिया बिहार में पहले ही शुरू हो चुकी है और इसे पांच अन्य राज्यों – असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी लागू करने की योजना है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें