फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: चुनाव आयोग ने जारी किया असम परिसीमन प्रस्ताव; लोकसभा-विधानसभा सीट संख्या में कोई बदलाव नहीं

Tue, 20 Jun 2023 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गुवाहाटी

सार

चुनाव आयोग ने इस साल 26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था। इस दौरान राज्य में परिसीमन कवायद के संबंध में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, जनता के सदस्यों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने असम के लिए परिसीमन मसौदा दस्तावेज जारी कर दिया है। मसौदे के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा सीट की संख्या 126 और लोकसभा सीट की संख्या 14 पर बरकरार रखने का प्रस्ताव दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने 11 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। आयोग की टीम अगले महीने राज्य का दौरा करेगी।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट को आठ से बढ़ाकर नौ और अनुसूचित जनजाति की सीट को 16 से बढ़ाकर 19 किया जाए। निर्वाचन आयोग के परिसीमन मसौदे में अनुसूचित जनजाति के लिए विधानसभा की 19 और दो संसदीय सीट तथा अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा की नौ और एक संसदीय सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

मसौदे में क्या-क्या?

  • वेस्ट कार्बी आंगलोंग के स्वायत्त जिलों में विधानसभा सीट की संख्या एक और बोडोलैंड स्वायत्त परिषद क्षेत्रों में तीन तक बढ़ाई जाए
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दीफू और कोकराझार संसदीय सीट को बरकरार रखा 
  • लखीमपुर संसदीय सीट को अनारक्षित रखा जाए
  • धेमाजी जिले में एक अनारक्षित विधानसभा सीट होगी
  • बराक घाटी जिलों के लिए दो संसदीय सीट प्रस्तावित की गईं
  • एक संसदीय सीट का नाम काजीरंगा रखने का प्रस्ताव 
विज्ञापन

26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था
चुनाव आयोग ने इस साल 26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था। इस दौरान राज्य में परिसीमन कवायद के संबंध में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, जनता के सदस्यों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें