फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC Kerala SIR: चुनाव आयोग ने केरल एसआईआर की तारीख में संशोधन किया, अब 23 दिसंबर को आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट

Sat, 06 Dec 2025 03:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं।

विज्ञापन


अंतिम तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया
आयोग ने यह आदेश उच्चतम न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद दिया है, जिसमें गणना प्रपत्र और अन्य प्रक्रियाओं को जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का हिस्सा है।

23 दिसंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन
संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर के बजाय 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के बजाय अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर को जारी होगा आपत्तियां और क्लेम के लिए 22 जनवरी तक का समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Leh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लेह में श्योक सुरंग का करेंगे उद्घाटन, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है यह टनल

ये भी पढ़ें- EC SIR Deadline Extension: 12 राज्यों में एसआईआर की डेडलाइन सात दिन बढ़ाई गई, अब 11 दिसंबर तक चलेगा पुनरीक्षण


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें