फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'होली के दौरान शाकाहारी भोजन करें...', नवद्वीप नगर पालिका प्रमुख की निवासियों से अपील

Tue, 11 Mar 2025 05:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबद्वीप।

सार

West Bengal: नवद्वीप नगर पालिका के अध्यक्ष बिमान कुमार साहा ने होली के दौरान तीन दिन शाकाहारी भोजन करने की अपील की, ताकि तीर्थस्थल की पवित्रता बनी रहे। उन्होंने बताया कि मांस विक्रेताओं ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।  
विज्ञापन
शाकाहारी भोजन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप नगर पालिका के अध्यक्ष बिमान कुमार साहा ने होली पर निवासियों से तीन तक शाकाहारी भोजन करने की अपील की। होली को यहां 'डोल उत्सव' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि नवद्वीप वैष्णव संत और भक्ति काल के प्रमुख कवि चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। यहां दुनियाभर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन न बेचा जाए और न ही पकाया जाए।  

विज्ञापन

 
मांस विक्रेताओं से दुकानें बंद रखने का लिया फैसला
साहा ने कहा, हमने निवासियों से 13 मार्च से तीन दिन तक शाकाहारी भोजन करने की अपील की है, ताकि तीर्थस्थली की पवित्रता बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश नहीं है, बल्कि नवद्वीप में रहने वाले लोगों से एक विनम्र अपील है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता साहा ने कहा, हमारी सोमवार को एक बैठक हुई है। मांस और मछली विक्रेताओं ने स्वेच्छा से इस अवधि के दौरान अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। 

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा और शुभेंदु अधिकारी को बड़ा झटका, हल्दिया से विधायक तापसी टीएमसी में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव मठों ने किया अपील का समर्थन
नवद्वीप में करीब 200 मछली विक्रेता और 45 मांस विक्रेता हैं। साहा ने कहा कि होली के दौरान मांस और मछली को देखना पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छा नहीं होगा। नवद्वीप में करीब 200 वैष्णव मठ हैं, जिन्होंने शाकाहारी भोजन की अपील का समर्थन किया है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें