देशभर के विभिन्न रेस्टोरेंट में अभी तक आप ने मेन्यू कार्ड पर खाने की कीमत लिखी हुई देखी होगी। लेकिन, अब कीमत के साथ मेन्यू कार्ड पर भोजन के पोषण वैल्यू की जानकारी भी मिलेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि पके हुए भोजन की पोषण वैल्यू बताई जाएगी।
इस संबंध में एफएसएसएआई द्वारा पहली बार ऐसा संशोधन लागू किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारा विचार लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन प्रदान करना है। स्वस्थ भोजन खाने के बारे में चेतना बढ़ रही है। फिलहाल, यह सभी एफबीओ के लिए स्वैच्छिक होगा। उन्होंने कहा, पोषण संबंधी जानकारी की घोषणा करते हुए हम उन्हें 25 फीसदी सहनशीलता की सीमा दे रहे हैं।