आज अंडमान और निकोबार में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप के झटके अंडमान और निकोबार द्वीप के डिगलीपुर में महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह झटके सुबह 3.0 बजे महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।