फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम के चम्फाई के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता

Fri, 03 Jul 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। मिजोरम में चम्फाई के पास शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 तीव्रता रही। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अऩुसरा भूकंप का झटका दोपहर को 14:35 बजे आया।

विज्ञापन



इससे पहले 28 जून यानी रविवार दोपहर को मेघालय में तुरा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर को 12:24 मिनट पर महसूस किए गए। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही।

वहीं 26 जून यानी शुक्रवार को भी मेघालय के तुरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई थी। इससे पहले भी पूर्वोत्तर के असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। तब मिजोरम का आइजोल भूकंप का केंद्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें