फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपी धरती: अंडमान एंड निकोबार में भूपंक के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

Sun, 19 Dec 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर

सार

 अंडमान और निकोबार की धरती रविवार सुबह-सुबह कांप उठी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर उतर गए। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडमान और निकोबार की धरती रविवार सुबह-सुबह कांप उठी। डिगलीपुर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनएससी) ने जानकारी दी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। एनसीएस के मुताबिक भूकंप के झटके 10 किलोमीटर की गहराई में थे। राहत की बात ये रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने कैंपबेल बे के पूर्व-उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें