अंडमान और निकोबार की धरती रविवार सुबह-सुबह कांप उठी। डिगलीपुर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनएससी) ने जानकारी दी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। एनसीएस के मुताबिक भूकंप के झटके 10 किलोमीटर की गहराई में थे। राहत की बात ये रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने कैंपबेल बे के पूर्व-उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।