फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सतारा में कम तीव्रता के भूकंप के दो झटके

Thu, 20 Jun 2019 11:24 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सतारा जिले में गुरुवार सुबह 4.8 और 3.0 तीव्रता वाले भूपंक के दो झटके महसूस किये गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सतारा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप महसूस होने पर कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के यहां स्थित केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि पुणे से करीब 120 किलोमीटर दूर सतारा जिले में भूकंप का पहला झटका सुबह सात बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया जबकि दूसरा झटका आठ बजकर 27 मिनट पर आया। 

उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे झटके के लिये भूकंप का केंद्र जमीन के क्रमश: 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। पुणे स्थित भूगर्भशास्त्री अरुण बापट ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों भूकंप कम तीव्रता के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें