फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर के उखरूल क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 10:54 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
earthquake
विज्ञापन
गुरूवार को मणिपुर के उखरूल क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उखरूल में भूकंप गुरूवार रात 10 बजे आया। जिसकी रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता दर्ज की गई है। मौजूदा जानकारी के अनुसार भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन

 Earthquake of magnitude 4.0 occurred at 2200 hrs in Ukhrul region of Manipur ; no casualties reported— ANI (@ANI) September 21, 2017

गौरतलब है कि रविवार शाम को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के  झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली थी। इससे पहले भी 6 सितंबर को अंडमान आइलैंड में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का क्षेत्र अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 162 किमी दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें