फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा और उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही इनकी तीव्रता

Fri, 04 Dec 2020 06:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन

ओडिशा और उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के मयूरभंज में देर रात 2:13 बजे भूकंप के झटके आए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 रही।

 
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया।
 

बता दें कि मंगलवार को सुबह हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, हालांकि उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बीते छह महीनों में उत्तर भारत में आए कई हल्के भूकंप
उत्तर भारत में बीते छह महीनों में कई हल्के भूकंप आए हैं जो हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें