असम के दरांग में भूकंप के हल्के झटके आने की खबर है। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 बताई गई है। यह दरांग में शनिवार शाम 5:54 बजे महसूस किए गए हैं। मामले में मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केन्द्र असम के दरांग में था। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है।
Earthquake of magnitude 3.3, occurred at 5:54 pm in Assam's Darrang today.— ANI (@ANI_news) August 5, 2017