अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 3.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
एनसीएस ने बताया कि अरुणाचल के तवांग क्षेत्र में सुबह 8:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।