फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से दहला पूर्वोत्तर भारत, एक की मौत व चार घायल

Tue, 03 Jan 2017 09:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को त्रिपुरा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 है और भूकंप के ये झटके पूर्वोत्तर में असम, त्रिपुरा और मेघालय में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की वजह से पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र त्रिपुरा के अम्बासा में 28 किमी नीचे था जो कि दोपहर के 2.39 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। कमलापुर इलाके के स्थानीय विधायक अंजन दास ने बताया कि घबराहट के कारण लोग क्षेत्र के घरों, कार्यालयों और भवनों से भागने लगे और एक महिला की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

वहीं पर, उनाकोटि जिले की दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वोत्तर के सभी सात राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले 11 दिसंबर को भी पूर्वोत्तर राज्यों में  4.2 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें