उत्तराखंड के कई इलाकों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड-नेपाल बार्डर के पास के पूरे इलाके में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड के धारचूला से 26 किमी दूर इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
तीव्रता के लिहाज से भूकंप हल्का माना जा रहा है लेकिन भूकंप की गहराई 36 किमी होने से यह गंभीर हो सकता है। श्रीनगर, चमोली और बागेश्वर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं गढ़वाल और अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के कुई और हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Earthquake measuring 5.2 strikes Nepal-India border, tremors felt in parts of Uttarakhand including Champawat,Srinagar Garhwal and Almora— ANI (@ANI_news) December 1, 2016