फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

Thu, 09 Jul 2020 03:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश में इन दिनों में भूकंप की खबरें कहीं ना कहीं से लगातार आ रही हैं। आज उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम के चंपई जिले के दक्षिण पश्चिम इलाके में आज दोपहर जो बजकर 28 मिनट पर 4.2 रिक्टर स्केल का भूकंप आया। राष्ट्रीय सिस्मोलॉजी केंद्र ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन





कल यानि आठ जुलाई को असम में 2.7 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया था। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में राजौरी के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है।

सात जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले दो-तीन महीनों में देश के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि कहीं से अभी ज्यादा जान-माल की हानि की खबर नहीं मिली हैय़

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें