फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बढ़ रहा भूकंप का खतरा?: पूर्वोत्तर में पांच घंटे के अंदर दो बार कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Tue, 28 Feb 2023 09:16 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा

सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पूर्वोत्तर में पहला झटका मणिपुर के नोनी जिले में महसूस किया गया। यहां भूकंप की तीव्रता 3.2 रही।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर में मंगलवार अल-सुबह महज पांच घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां पहला झटका मणिपुर के आसपास महसूस हुआ, वहीं दूसरे झटके ने मेघालय के तुरा की जमीन को हिला दिया। 
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पूर्वोत्तर में पहला झटका मणिपुर के नोनी जिले में महसूस किया गया। यहां भूकंप की तीव्रता 3.2 रही और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप अल-सुबह 2.46 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 25 किमी नीचे था। 

मेघालय में सुबह करीब 6.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राज्य के तुरा से 59 किमी उत्तर में था। इसकी गहराई जमीन से 29 किमी नीचे रही। इन झटकों में भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें