फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: जामनगर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

Thu, 19 Aug 2021 07:38 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर

सार

जामनगर में भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में दहशत का माहौल पसर गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक खुले में ही खड़े रहे। 
विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता को कैसे मापा जाता है? - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


मेरठ-कश्मीर में भी आया भूकंप
गौरतलब है कि गुरुवार को गुजरात के जामनगर के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उधर, मेरठ में भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्निट्यूड दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कहीं भी कोई नुकसान नहीं हुआ। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में सुबह 5:08 बजे भूकंप आया, जिसकी इसकी गहराई पांच किमी थी। उधर, मेरठ में सुबह 7:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर अंदर थी।

भूकंप आए तो बरतें यह सावधानी
भूकंप आने के बाद लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें सावधानी और संयम बरतना चाहिए। अगर आप भूकंप के झटके महसूस करते हैं तो सबसे पहले घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर पहुंचने की कोशिश करें। अगर आपका घर हाईराइज इमारत या संकरी गली में है तो बाहर निकलने से बेहतर घर में ही सुरक्षित जगह खोजें। उस दौरान घर में किसी कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठकर सिर और अन्य संवेदनशील अंगों को बचाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें